मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से कलेक्टर,पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान 2026 के संबंध में विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 03 एवं 04 अक्टूबर को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाले सेवा सेतु अभियान अंतर्गत शिविरों के आयोजन,सेवा की कहानी से संबंधित फोटो,वीडियों,सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत 02 अक्टूर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली गतिविधियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में नशा मुक्त अभियान अंतर्गत मादक पदार्थो की रोकथाम के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अंतर्गत बसों के संचालन हेतु जिलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर एनआईसी कक्ष अशोकनगर में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन,श्री विकास कुमार आनंद,श्री आर.बी.सिण्डोस्कर एवं संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


