राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश श्री विजय चंद्र एवं निधि पिंटो सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया के मार्गदर्शन में आज 01 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बाल प्रगति संस्थान द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं उनके लिए उपलब्ध विधिक सेवाओं के संबंध में जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमती विभूति तिवारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “नालसा (वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवाएं) योजना, 2016” के प्रभावी क्रियान्वयन तथा वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों एवं हकदारियों की जानकारी प्रदान की गई।
उन्हांेने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों तथा वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध अधिकारों एवं सुविधाओं संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई कार्यक्रम में वृद्धजन हेतु स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय जांच शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें वृद्धजन द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता तथा हेल्पलाइन नंबर 15100 के संबंध में भी जानकारी दी गई।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय दतिया परिसर में आने वाले वृद्धजन हेतु हेल्प डेस्क भी बनाई गई जिसमें पैनल अधिवक्ताओं के द्वारा न्यायालय में आने वाले वृद्धजनों को उनके प्रकरण संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। साथ ही तहसील विधिक सेवा समिति सेवड़ा तथा भांडेर में भी अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया


