मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 अक्टूबर को खण्डवा जिले के हरसूद (छनेरा) में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12:30 बजे छनेरा हरसूद आएंगे। यहां वे संत बुखारदास बाबा आश्रम से कार्यक्रम स्थल तक आयोजित शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 52 गढो के राजवंशों के वंशजों का सम्मान करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तेंदूपत्ता बोनस एवं काष्ठ लाभांश राशि का वितरण, स्कूटी वितरण एवं अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय जनजातीय कार्य विभाग मंत्री श्री दुर्गादास उईके तथा प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2:50 बजे हरसूद हेलीपैड से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 142.88 करोड़ रूपये की लागत के 18 विकास कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 हेतू 26206 तेंदूपत्ता कार्डधारियों को 13 करोड़ से अधिक राशि तथा सीजन 2024 के 32846 तेंदूपत्ता कार्डधारियों को लगभग 4 करोड़ 55 लाख रूपये का भुगतान किया जायेगा। साथ ही वर्ष 2025-26 में विदोहित कूपों से प्राप्त काष्ठ से प्राप्त कुल राजस्व का 20 प्रतिशत राजस्व लगभग 4.58 करोड़ रूपये वन सुरक्षा समितियों को वितरित की जायेगी।

