आयुष्मान भारत निरामयम योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रति परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाता है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र हितग्राही सूचीबद्ध अस्पतालों में निर्धारित उपचार का निःशुल्क लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
पांढुर्णा जिले के सौसर निवासी श्रीमती लीला बाई ने भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेते हुए अशासकीय अस्पताल में अपना निःशुल्क उपचार कराया। उन्होंने बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है।ऐसे में अशासकीय अस्पताल में उपचार का खर्च वहन करना उनके लिए आसान नहीं था। श्रीमती लीला बाई ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के कारण उन्हें बेहतर स्वास्थ्य उपचार मिला और इलाज के लिए कोई राशि खर्च नहीं करनी पड़ी। योजना के माध्यम से उनके परिवार को आर्थिक चिंता से राहत मिली और समय पर उपचार उपलब्ध हो सका।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जताया आभार
श्रीमती लीला बाई ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना उनके जैसे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुई है। उन्होंने निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित आयुष्मान भारत योजना से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को उपचार की चिंता से राहत मिल रही है।


