मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित किये जा रहे जनसंवाद शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का न केवल समाधान हो रहा है, बल्कि तकनीकी कमियों को दूर कर जनकल्याणकारी योजनाओं में लाभ मिलने का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है।
ऐसा ही एक मामला कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में ग्राम बरगवा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सामने आया था, जिसमें नेत्रहीन बालिका रागिनी जाटव का आधार कार्ड नही बन रहा था, इस पर ई-गर्वेनेस के माध्यम से प्रक्रिया पूर्ण कर बायोमैट्रिक फिंगर के आधार पर बालिका का आधार कार्ड बनाया गया है।
इसके साथ ही 6 वर्षीय बालिका नेत्र दिव्यांग रागिनी जाटव का यूडी आईडी भी बनाई जा रही है, जिससे दिव्यांग पेंशन का लाभ मिलने लगेगा।
इसके अलावा गत दिनों कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में ग्राम बावडीचापा में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्राप्त हुई आधार संबंधी समस्याओं का निदान भी किया गया है। यहां आयोजित शिविर के माध्यम से 07 लोगों के आधार अपडेशन किये गये है तथा 06 लोगों के नये आधार कार्ड बनाये गये है।


