नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड क्रमांक 15 निवासी रानी साकेत के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आत्मनिर्भरता की नई राह लेकर आई। उन्होंने योजना के तहत 10 हजार रुपए का ऋण लेकर विकास भवन के सामने पूजन सामग्री का ठेला शुरू किया। समय पर ऋण की किस्तें चुकाने पर उन्हें 20 हजार रुपए तथा इसके बाद 50 हजार रुपए का ऋण मिला। इनकी किस्तों का भी उन्होंने समय पर भुगतान किया।
लगन और मेहनत से शुरू किया गया उनका छोटा व्यवसाय आज अच्छी तरह संचालित हो रहा है। पूजन सामग्री के व्यवसाय से उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है और वे अपने परिवार के साथ स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।
रानी साकेत को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत खाद्यान्न तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से प्रतिमाह 600 रुपए की कल्याणी पेंशन सहायता भी प्राप्त हो रही है।
रानी साकेत का कहना है कि सरकारी योजनाओं से मिले सहयोग और अपनी मेहनत ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

