जनगणना 2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या की गणना के कार्य को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम बुधवार को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला जनगणना अधिकारी श्री बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल से आए प्रशिक्षक सुश्री आयुषी यादव एवं सुश्री आयुषी भावसार ने प्रशिक्षण में जनसंख्या गणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, प्रपत्रों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी। प्रशिक्षण में जिले की समस्त तहसीलों के चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायकों ने सहभागिता की। उन्होंने बताया की प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान कर आगामी जनसंख्या गणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराना है। इस दौरान जिला जनगणना लिपिक श्री संतोष कुमार पालवी एवं जिला जनगणना तकनीकी सहायक कुमारी प्रियंका एकले सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
हंगामा डेस्क · 7 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट


