मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित योजनाएं श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके स्वरोजगार को संबल प्रदान कर रही हैं। इन्हीं योजनाओं से लाभान्वित होकर पांढुर्णा जिले के श्री मोहन हीवसे को मिस्त्री कार्य के औजार एवं उपकरण खरीदने के लिए 10 हजार रुपए की अनुदान राशि प्राप्त हुई है।
श्री मोहन हीवसे ने बताया कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजना के तहत उन्हें मिस्त्री कार्य में उपयोग होने वाले आवश्यक औजार एवं उपकरण खरीदने के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली है। इस राशि से वे अपने कार्य के लिए जरूरी उपकरण खरीद सकेंगे, जिससे उन्हें मिस्त्री कार्य को और अधिक सुचारू एवं बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि शासन की इस सहायता से उनके स्वरोजगार को मजबूती मिली है। आवश्यक औजार एवं उपकरण उपलब्ध होने से वे अपने कार्य को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकेंगे। इससे उनकी आय के साधनों को सुदृढ़ करने के साथ ही परिवार की आजीविका को भी संबल मिलेगा।
श्री मोहन हीवसे ने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों के हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने कहा कि शासन से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए अपने रोजगार को आगे बढ़ाने में उपयोगी साबित होगी।


